नवगछिया : बैंक से कर्ज लेकर ऋण नहीं देने वाले 38 लोगों को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से नोटिस दिया गया है. जिसमें नवगछिया से 12 लोगों को, परवत्ता 07, इस्माइलपुर 07, गोपालपुर से 12 ऋणियों को नोटिस दिया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
नवगछिया भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बीपी कुमार ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि सभी ऋणी समय से ऋण का भुगतान कर दें अन्यथा ज्यादा दिनों तक ऋण रखना उनके लिए अच्छा नहीं होगा. शाखा प्रबंधक ने बताया कि 31 जनवरी तक ऋण का भुगतान करने वालों को 50 फीसदी छूट दी जा रही है और यदि एक मुश्त भुगतान करते हैं तो उन्हें पांच फीसदी अतिरिक्त छूट भी दी जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

