नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 8 व 9 मार्च को बिहार राज्य सीनियर एकल, युगल (पुरुष /महिला) व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा. शुक्रवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर दोनों वर्गों की टीम का चयन किया गया.

नवगछिया पुलिस जिला सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा करते हुए राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि घोषित टीम के पुरुष वर्ग में राजा कुमार (कप्तान) अंकित कुमार शर्मा, गुलशन कुमार, पुष्कर कुमार, आशीष उर्फ सन्नी कुमार व सूरज कुमार के अलावा टीम कोच अभिषेक कुमार हैं.

जबकि, महिला वर्ग में अभिलाष कुमारी (कप्तान) कोमल कुमारी, मौसम कुमारी, अन्नू कुमारी, रूपा कुमारी, जूली कुमारी समेत टीम कोच निकिता सिंह राजपूत शामिल हैं. चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला बॉल बैडमिंटन संघ कोषाध्यक्ष दिव्यप्रियदर्शी, राहुल कुमार, राकेश कुमार,घनश्याम कुमार, अंशु कुमार, सागर कुमार, शिक्षक राजेश कुमार रवि आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....