नवगछिया : क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कचहरी मैदान में आयोजित स्व. किशोर साह मेमोरियल नवगछिया यूथ टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार के मैच में नवगछिया यूथ टीम ने कटरिया यूथ टीम को दो विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए कटरिया की टीम 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 211
जवाब में नवगछिया यूथ टीम ने 71 रन बनाकर मैच को जीत लिया। विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, रविशंकर भगत, राजेश कुमार, राजू सरोज झा, आशीष चौधरी, गौरव कुमार, संतोष कुमार, देवाकांत कुमार अनीश यादव आदि उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
