बिहपुर। मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में शुक्रवार को भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पांच दिवसीय लगने वाले मेले का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। उद्घाटन जिप सदस्या रेणु चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, दरोगा मनोज चौधरी आदि ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भादो मेला को लेकर शिवभक्तों सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
Total Downloads: 87
महादेव को जलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों का आने सिलसला जारी है। जो शनिवार को पूर्णिमा पर जलार्पण करेंगे। उद्घाटन के मौके पर गोपाल चौधरी, आशुतोष चौधरी, जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज, विनोद पांडे, संजय पांडे, उपेंद्र पांडे, मुकेश झा, विक्की चौधरी, सुबोध चौधरी आदि समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
