नवगछिया : आज लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन द्वारा इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की।मंच संचालन लायन सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया।इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन प्रो०इसराफिल साहेब, लायन डॉक्टर ए०के० केजरीवाल ने छात्रों को सम्बोधित किया।
Total Downloads: 87
जिससे छात्रों में एक नई सोच के साथ एक ऊर्जा का संचार हो।सबों को अपने लक्ष्य के साथ उसके प्रति कड़ी मेहनत करने का विंभिन्न तरीको से उदाहरण के साथ टिप्स दी गई। इस आयोजन से छात्रों के साथ साथ शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल था।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता रॉय ने कार्यक्रम की प्रसन्नता करते हुए, आगे भी इस प्रकार के आयोजन करने हेतु क्लब से आग्रह किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण, लायन सदस्य प्रो०बिजय कुमार, बिनोद चिराणियाँ, मनोज सर्राफ, शिक्षक सह लायन सदस्य रंजीत कुमार, विपिन कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

