बिहपुर । मडवा गांव में स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में बुधवार को समारोहपूर्वक श्रावणी मेले का उदघाटन हुआ। एक माह तक ब्रजलेश्वरधाम में बोलबम के जयकारे की गूंज रहेगी।
Total Downloads: 345
उद्घाटन पंसस बिमल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, उपसरपंच दीनबंधु, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, मृत्युंजय पाठक, संजय राय, गोपाल चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व फीता काटकर किया।
पंसस विमल शर्मा व प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ने कहा की बाबा ब्रजलेश्वरनाथ महादेव सबकी की हर मनोकामनापूर्ण करते हैं। उद्घाटन के पूर्व नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज भी ब्रजलेश्वरधाम पहुंचे और कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर प्रभारी सीओ रोहित कुमार भी मौजूद थे।

इस बार शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय पर विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं व पुरुषों को अलग-अलग द्वारों से प्रवेश कराया जाएगा। मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरा से लैस कर दिया गया है। इस मौके पर डब्लू राय मुकेश झा, बीजो पांडे, शंकर राय, गिरीश कुमार, आशुतोष कुमार, उमेश पांडे, सोनू पांडे, मनोहर पांडे, सुबोध चौधरी आदि भी मौजूद थे
