नवगछिया में नागपंचमी का त्योहार उत्साह और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। नगरह के सुप्रसिद्ध विषहरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के निर्देश पर आचार्य एवं पंडितों ने मां विषहरी की आराधना की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
मंदिर के पुजारी चंद्र ठाकुर ने बताया कि हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नागपंचमी मनाया जाता है। मां विषहरी के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
