नवगछिया : शिवरात्रि से पहले महज कुछ दिन पहले भगवान शिव का जगतपति नाथ महादेव में तिलकोत्सव का आयोजन बसंत पंचमी पर आज निकाला जायेगा. कमिटी ने बताया कि तिलकोत्सव की यात्रा 10:00 बजे दिन में घाट ठाकुरबाड़ी से नवगछिया बाजार भ्रमण करते हुए गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में जाएगी, जिसमें भजनों के साथ झूमते गाते बाबा के 21 ध्वजा को लहराते हुए एवं विभिन्न प्रकार के फलों मिठाइयों की थाल के साथ बाबा का तिलक के लिए नौगछिया वासियों द्वारा गौशाला स्तिथ जगतपति नाथ मंदिर जाया जाएगा.
Total Downloads: 105
जिसके तहत एक रूट तय किया गया जो घाट ठाकुर बाड़ी से विषहरी स्थान रोड होते हुए भगत मोहल्ला, स्टेशन चौक होते हुए दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर चौक होते हुए हरी महाराज रोड, महाराज जी चौक होकर मक्खातकिया से गरीबदास ठाकुरबाड़ी होते हुए महाराज जी चौक से पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए जगतपति नाथ मंदिर पहुंचेगी. जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल होगे


