नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर ओपी के पास के पानी से भरे गड्ढे में करीब तेहत्तर वर्षीय मधुरापुर की वृद्ध महिला का शव भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान मधुरापुर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू शर्मा की माता शीला देवी के रूप में हुआ है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। मृतक महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। शव मिलने की सूचना पर उसके स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

