नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने भवानीपुर गांव के समीप कोसी बांध के नीचे खेत में बोरे में बंधे नवजात को देखा।
Total Downloads: 391
नवजात को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत भवानीपुर थाना व डायल 112 को सूचना दी। भवानीपुर गांव निवासी विजय पटेल ने बच्चे को उठाया, तब उसकी सांसें चल रही थीं।
सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम नवजात को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंची, जहां उसे भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी उम्र 24 घंटे के भीतर है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर नवजात शिशु को एंबुलेंस से भागलपुर स्थित अनाथालय भेज दिया गया।
