बिहपुर प्रखंड के नन्हकार गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
Total Downloads: 170
सनातन भागवत परिवार के प्रसिद्ध संत सरल संत नारायण दास देवाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से 18 दिसंबर 2025 से श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन प्रारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ को लेकर गांव सहित आसपास के इलाकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक नन्हकार जयरामपुर के समस्त ग्रामवासी हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने, पेयजल, प्रकाश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

श्रीमद्भागवत कथा से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
