गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में जुड़वां भाई-बहन की बुधवार को डूबने से मौत हो गयी। दोनों के शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि नौ वर्षीय बुट्टन कुमार एवं गुंजा कुमारी धार पार करने के दौरान डूब गये। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे और धार से दोनों के शव को निकाला।

प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने बताया कि दोनों ही बच्चा रोज की तरह जलावन लेने के लिए धार पार रहा था। जलावन लेकर लौटने के दौरान पैर फिसलने जाने से गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने लगा। यह देख साथ चल रही बहन भी उसे बचाने के लिए कूद पड़ी और दोनों एक-दूसरे को बचाने के दौरान डूब गये। स्थानीय लोगों के द्वारा शवों को निकाला गया। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस एवं गोपालपुर अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

अंचलाधिकारी फिरोज इकबाल ने बताया कि घटना को लेकर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लाभ दिया जाएगा।पांच भाई-बहन में सबसे समझदार थे दोनों पांच-भाई बहनों में गूंजा और बुट्टो सबसे समझदार था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दोनेां जलावन के लिए लकड़ी लाने रोज जाते थे। घटना के बाद मां गीता देवी एवं भाई गुड्डू का रो-रोकर बुरा हाल था। दादा का भी रो रो कर हाल बुरा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu