नवगछिया – दूसरे चरण में 3 नवंबर को होने वाले बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गोपालपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार ने अपना पर्चा भरा है तो बिहपुर विधानसभा से सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी गौतम कुमार प्रीतम ने अपना पर्चा भरा है.

जबकि नामांकन के चौथे दिन गोपालपुर से तीन लोगों और बिहपुर से तीन लोगों ने एनआर कटाया है. मालूम हो कि अब तक बिहपुर विधानसभा से कुल 9 लोगों ने अपना अनार कटाया है तो दूसरी तरफ गोपालपुर विधानसभा से कुल 13 लोगों ने अपना अनार कटाया है.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह पर विश्वास जताते हुए गोपालपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया

बिहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र बुधवार को परचा भरेंगे. उक्त आशय की जानकारी ई कुमार शैलेन्द्र ने दी है. गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत का परचम लहरा चुके नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल एक बार फिर से एनडीए की ओर से मैदान में है. मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार नीरज जीत का चौका लगाने के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu