बिहपुर, संवाद सूत्र। जयरामपुर गांव के समीप नगरपारा तटबंध के पास बाना बाबा स्थान के समीप कोसी धार में डूबने से एक पशुपालक युवक की मौत हो गई।

निखिल चौधरी पिता सदानंद चौधरी घर भ्रमरपुर वार्ड 12 (पंचायत नगरपारा पूरब) मवेशी चराने के दौरान धार में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबते देखा बड़ा भाई गौतम चौधरी (20वर्ष ) पानी में उतर गया।

उसने छोटे भाई को तो बचा लिया। लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय गोताखोरों ने शव को दो घंटे के अंदर पानी से निकाल लिया। इस घटना की सूचना सहायक थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *