नारायणपुर । प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय के मुख्य गेट पर बुधवार को महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ एवं टीएमबीयू कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया।

जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर कर्मचारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय आदेश पर 25 प्रतिशत वेतन कटौती के विरुद्ध व 13 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन महाविद्यालय का कार्य पूरी तरह से (परीक्षा छोड़कर) ठप किया।

मौके पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, सचिव मो. जुबेर आलम, अमित यादव, सुमन, संजय यादव, प्रशांत शंकर, उग्रमोहन, मनोज, कुमुद, सर्वेंद्र, मिथिलेश, पवन आदि मौजूद थे। वहीं महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पंद्रह सितंबर से पार्ट टू की परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं आने से प्रभावित हो सकता है। जिसके लिए विश्वविद्यालय से परामर्श लिया जाएगा। पार्ट थ्री का परीक्षा 21 सितंबर से होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *