खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी भाकपा माले नेता कामरेड सिकन्दर यादव बीते 19 जनवरी से लापता है. परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और दूरदराज के संबंधियों के घर जाकर कामरेड की खोजबीन की लेकिन 9 दिन बीत गए आज तक कामरेड का कोई पता नहीं चल सका है.कामरेड सिकन्दर यादव के लापता हो जाने से परिजनों को हत्या की आशंका हो रही है. मालूम हो कि भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर भाकपा माले नेता शुरू से ही आंदोलन कर रहे थे.

आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर सिकन्दर यादव लापता कर दिया है.परिजन किसी अनहोनी की घटना की आशंका जता रही है. कामरेड के लापता होने से परिजनों और बगड़ी के लोगों ने बड़ी घटना की आशंका जताई है.इस संदर्भ में लापता कामरेड सिकन्दर यादव की पत्नी वीणा देवी ने खरीक थाना में सोमवार को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

लापता कामरेड की पत्नी बीना देवी ने बताया कि उसका पति सिकन्दर यादव मानव श्रृंखला के दिन 19 जनवरी को घर से एन एच के बगल लगदा रोड में बाशा जाने की बात घर में बता कर गया था लेकिन देर शाम तक कामरेड वापस घर नहीं लौटा. उस दिन रात को सभी परिवार के सदस्य चिंतित हो गए दूरभाष से अपने अपने रिश्तेदारों से बातचीत किए लेकिन कहीं पता नहीं चला. लापता कामरेड के परिजनों ने खरीक पुलिस से पति की सकुशल सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *