Wooden justice gavel and block with brass

नवगछिया : एक बार फिर कोर्ट परिसर से अभियुक्त ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नवगछिया के गोपालपुर थाना की पुलिस ने करण राज नाम के शख्स को स्मैक के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे भागलपुर में एनडीपीएस कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया।

कोर्ट परिसर से ही वह हाथ से हथकड़ी निकाल भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। गोपालपुर पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त करण नवगछिया के इस्माईलपुर भिट्ठा का रहने वाला है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि भागने की कोशिश करते हुए उसे पकड़ लिया गया और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले भी 27 मई को कोर्ट परिसर से भागने की कोशिश में अभियुक्त संजय मंडल पकड़ा गया था। उसे जोगसर पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसने भी हाथ से हथकड़ी निकालकर भागने की कोशिश की थी पर पुलिस जवान ने उसे पकड़ लिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *