नवगछिया : नवगछिया के तेतरी चौक पर मंगलवार सुबह चार बजे भागलपुर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे लोगों को एक अज्ञात अनियंत्रित ने वाहन रौंद दिया है. घटना में एक महिला की मौत हो गयी है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतिका महिला खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव के स्व सियाराम मंडल की पत्नी मंगली देवी (47) है. जबकि घायलों में तुलसीपुर के ही सुभाष मंडल और दो अन्य हैं.
Total Downloads: 462
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. सुबह दस बजे तक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस को सौंप दिया था. जानकारी मिली है कि महिला गांव में भी सब्जी और फल बेचने का कार्य करती है. वह अपने तीन ग्रामीण के साथ भागलपुर आम खरीदने जा रही थी. तेतरी चौक के पास वह वाहन का इंतजार कर रही थी. तभी एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने चौक पर खड़े लोगों को रौंदते हुए भागलपुर की ओर भाग गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद महिला की मौत हो गयी थी जबकि अन्य घायल लोगों को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. इधर महिला की असामयिक मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं जबकि मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है और पुलिस ट्रक चालक का पता लगा रही है.

