नवगछिया : भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने राजधानी पटना में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष मंडल ने मंत्री को शाल, बुके और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, पंचायतों के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने मंत्री को भागलपुर जिले की पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों से अवगत कराया।
Total Downloads: 167
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने जिला परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहेगी।
