नवगछिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना विक्रमशिला पुल के पहुंच पथ पर जगतपुर गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे की है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया।

मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के लौआलगाम निवासी मीना देवी (39), पति धीरो पंडित के रूप में हुई है। वह भागलपुर के जीरो माइल सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, मीना देवी लौआलगाम बाजार में सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। आमतौर पर उनके पति बाइक से सब्जी लेने जाते थे, लेकिन बुधवार को वह अपने पड़ोसी गौतम कुमार के साथ बाइक से जा रही थी।

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को ओवरटेक किया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में हाईवा का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक गौतम कुमार को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *