विक्रमशिला पुल पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस नई पहल कर रही है। भागलपुर और नवगछिया की तरफ टीओपी के पास और पुल पर बाइक से माइकिंग कर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के पदाधिकारी और जवान वाहन चालकों को माइकिंग कर ओवरटेक नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जायेगा। इस जागरूकता अभियान के साथ ही दोनों तरफ टीओपी के अलावा पुल के बीच में बाइक से भी पुलिस के जवानों को गश्ती करने का निर्देश दिया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दोनों तरफ एक-एक क्रेन स्थायी तौर पर रहेगा

विक्रमशिला पुल पर जाम लगने के सबसे बड़े कारणों में वाहनों का ओवरटेक करना और बीच पुल पर वाहनों का खराब होना है। ओवरटेक पर रोक को जागरूकता फैलाई जा रही है जबकि पुल पर खराब हुए वाहनों को तुरंत हटाने के लिए दो निजी क्रेन भी स्थायी तौर पर उपलब्ध करा दिया गया है।

डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों निजी क्रेन के मालिक का कॉन्टैक्ट नंबर और नाम दोनों तरफ टीओपी पर उपलब्ध करा दिया गया है। जब भी वाहन खराब हो तो उन्हें कॉल कर क्रेन को तुरंत मंगवाया जा सकता है। जल्दी क्रेन के पहुंचने से खराब वाहन को जल्दी हटाया जा सकेगा और ज्यादा देर तक जाम की स्थिति नहीं रहेगी।

विक्रमशिला पुल कई जिलों के लिए है लाइफलाइन

विक्रमशिला पुल भागलपुर का कई जिलों से संपर्क का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। यह पुल भागलपुर को न सिर्फ नवगछिया से बल्कि अन्य जिलों में पूर्णया, खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, किशनगंज और अररिया को जोड़ता है। इस पुल से रोजाना बड़े और छोटे हजारों वाहनों का आवागमन होता है।

विक्रमशिला पुल उक्त जिलों को न सिर्फ व्यवसायिक रूप से जोड़ता है बल्कि ट्रेन की सुविधा नहीं होने की वजह से कई जिलों के लोगों के लिए आवागमन का एक मात्र साधन भी है। यही वजह है कि इस पुल पर जाम लगने से कई जिलों के लोग सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं।

पुलिस के सामंजस्य पर नवगछिया एसपी की है नजर

विक्रमशिला पुल पर जाम न लगे इसके लिए भागलपुर और नवगछिया की तरफ बने टीओपी की पुलिस के बीच सामंजस्य सबसे जरूरी है। दोनों तरफ की पुलिस के बीच सामंजस्य बना रहे, इसकी मॉनिटरिंग नवगछिया एसपी खुद कर रहे हैं। नवगछिया एसपी एसके सरोज ने बताया कि पुल पर जाम न लगे इसके लिए पहुंच पथ से लेकर पुल के बीच तक पुलिस की गश्ती जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे खुद टीओपी पर जाकर जायजा ले रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet