भागलपुर में RMS (रेलवे मेल सेवा) में कार्यरत युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना जिले के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले की है। RMS में काम करने वाले कृष्ण कुमार दुबे ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। आसपास के लोगों को जब सूचना मिली तब उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
Total Downloads: 341
घटनास्थल पर बरारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली है। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच चल रही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
सुसाइड की सूचना पर युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि – ” मैं कृष्ण कुमार अपनी मर्जी से आत्म हत्या कर रहा हूं। इसके लिए कोई दोशी नहीं है। मेरे मरने के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए। अबा मुझे नहीं जीना है”। प्राप्त सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

