जागृत युवा समिति के तत्वावधान में लाजपत पार्क में 14 फरवरी को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उत्तरतोताद्रि मठ अयोध्या के उत्तराधिकारी व शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज आएंगे। इस मौके पर उनका प्रवचन होगा। जागृत युवा समिति के संयोजक प्यारे हिंद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सामूहिक माता-पिता का पूजन होगा।

कई शिक्षण संस्थानों के बच्चे अपने माता-पिता के साथ शामिल होंगे। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का पूजन व सम्मान कार्यक्रम भी होगा। बच्चों के बीच दिव्य वेशभूषा और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक रोहित पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 30 फीट का आकर्षक गदा बनाया जा रहा है, जिसकी पूजा की जाएगी।

भजन सम्राट प्रो डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक जी यहां हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। भजन व आरती भी होगी। रोहित पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रख्यात विचारक व चिंतक नागेंद्र शामिल होंगे। समिति के संरक्षक प्रो डॉ. मथुरा प्रसाद दुबे ने बताया कि दोपहर 1 बजे से शाम के 6 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सरोज वर्मा, नीतीश हरिओम, अमित, रोशन, मुकेश हरि व दिलीप शास्त्री कार्यक्रम की सफलता के लिए लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *