नारायणपुर। शहजादपुर पंचायत की विशनपुर गांव में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ और मूर्ति स्थापना को ले भव्य कलश शोभायात्रा दोपहर में निकाली गयी। पंचायत के मुखिया कैलाश भारती ने बताया कि कथा सप्ताह भर चलेगी
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
जिसमें राजस्थान से मेंहदीपुर वाले कथावाचक व्यास स्वामी भरत जी महाराज का प्रवचन होगा। कलश शोभायात्रा में लगभग ग्यारह सौ एक महिला व युवतियां विशनपुर घाट पर जल भरकर मिर्जापुर होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। शुक्रवार से मंगलवार तक जप पाठ व कथा होगी। मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ 15 फरवरी को समापन होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
