स्नातक पार्ट टू सत्र 2019-22 के ऑनर्स की परीक्षा खत्म होने के बाद अब 23 केन्द्रों पर सोमवार से सब्सिडियरी विषय की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के लिए टीएमबीयू ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने बताया कि ऑनर्स की परीक्षा खत्म हो चुकी है। सोमवार से सब्सिडियरी विषय की परीक्षा शुरू होगी।
Total Downloads: 172
परीक्षा कार्यक्रम
22 अगस्त: पहली पाली में ऑर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, बायोटेक के लिए एआईएच, मनी एंड बैंकिंग, केमिस्ट्री, दूसरी पाली में ऑर्ट्स के लिए लैंग्वेज एंड लिटरेचर
23 अगस्त: पहली पाली में साइंस, कॉमर्स के लिए नन हिंदी, दूसरी पाली में ऑर्ट्स के लिए नन हिंदी

24 अगस्त: पहली पाली में जूलॉजी, मनोविज्ञान, ईडीपी (बीबीए), दूसरी पाली में होमसाइंस, आईआरपीएम
25 अगस्त: पहली पाली में ऑर्ट्स, साइंस, कॉर्मस के लिए संगीत, प्लानिंग एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट, दूसरी पाली में अर्थशास्त्र, फिजिक्स
26 अगस्त: पहली पाली में पॉलिटिकल साइंस, दूसरी पाली में ग्रामीण अर्थशास्त्र
27 अगस्त: पहली पाली में समाजशास्त्र, दूसरी पाली में ऑर्ट्स, साइंस, बायोटेक के लिए गणित
29 अगस्त: पहली पाली में इतिहास, दूसरी पाली में गांधी विचार, सांख्यिकी
30 अगस्त: पहली पाली में ऑर्ट्स, साइंस, बायोटेक के लिए बीबीए, बॉटनी, बिजनेस इनवायरमेंट, भूगोल, दूसरी पाली में फिलॉसफी
31 अगस्त: पहली पाली में साइंस, कॉमर्स, बायोटेक के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी, दूसरी पाली में ऑर्ट्स के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी
एक सितंबर को पहली पाली में आईआरपीएम
