नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे ट्रैक पर से नवगछिया जीआरपी ने एक 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। शव काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोड़ पर पोल नंबर सीआरआर-1012 के पास सुबह करीब 7:50 बजे बरामद की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 388
गिरने के बाद सिर फट जाने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। शव का अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया गया। जीआरपी ने आशंका जाहिर की है कि किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर ह अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव की शिनाख्त के लिए रखा गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
