नवगछिया। भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने की।
6 अगस्त को वीसी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवगछिया स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। मुहर्रम के दिन हुई घटना के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर 7 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय में धरना देने का निर्णय लिया गया।

