नवगछिया । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नवगछिया आये सम्राट चौधरी ने तेतरी के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक कुमार शैलेन्द्र, एमएलसी एनके यादव के साथ तेतरी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार 30 वर्षों से नीतीश लालू के चंगुल में फंसा कराह रहा है। इससे मां दुर्गा ही निजात दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की जरूरत है। जितना विकास होना चाहिए, उतना नहीं हुआ है। नीतीश 2005 में एनडीए के सीएम बने, विधि व्यवस्था सुधरी लेकिन 2023 में उनको पीएम बनने का कीड़ा काटने लगा जिससे विकास रुक गया। बिहार में एक पटना में एयरपोर्ट है दूसरा नरेंद्र मोदी जी ने दरभंगा में खोला है। बिहार में जहां भी एयरपोर्ट खोलने की बात होती है जमीन नहीं मिलती है।
Total Downloads: 79
गुंडे जब तक सड़क पर घूमेंगे विकास नहीं होगा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जब तक सड़क पर गुंडे घूमेंगे विकास नहीं होगा। भाजपा की जहां भी सरकार बनी गुंडे या तो जेल में रहते हैं या फिर रसातल जाते हैं। बिहार के लोग तेज होते हैं। यहां आईएएस, आईपीएस सबसे ज्यादा होते हैं। यहां के लोगों में क्षमता है कि गली-गली में सम्राट पैदा कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। अगर आपका साथ रहा तो बिहार के सारे 40 सीट जीतेंगे और बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नवगछिया के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। किसी की यहां गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। हमारा एक मंडल अध्यक्ष बिहार के सीएम से ज्यादा काबिल होगा। समृद्ध, विकसित बिहार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दीजिये। मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्ति सिंह निषाद, मुकेश राणा, अजय सिंह उपस्थित थे।
मंजूषा पेंटिंग से निर्मित अंगवस्त्र से सम्मानित किया
नवगछिया में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत पहली बार नवगछिया पहुंचे सम्राट चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवगछिया तेतरी मंदिर में डेढ़ मन के माला से स्वागत किया गया। वहीं नवगछिया में मंजूषा पेंटिंग से निर्मित अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

महदतपुर में हुआ भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष का महदतपुर में सुनील कुमार की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महदतपुर के लोगों का कर्ज पूरे परिवार पर रह है। मैं आशा करता हूं कि यह आगे भी बना रहे। भाजपा की सरकार बनने में यहां के लोगों का अआर समर्थन हमें मिलेगा ऐसी उम्मीद है। बदलाव की जरूरत है। नवगछिया में पूरे बिहार में इसके लिए महदतपुर के साथियों की जरूरत है। यहां के लोगों से निवेदन करूंगा कि आपका प्यार बना रहे। मोके पर पूर्व प्रमुख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
