नवगछिया। नवगछिया आदर्शथाना के  तेतरी जीरोमाइल के शिवानी धर्माकांटा के पास अपराधियों ने डीजे वाले से हथियर का भय दिखाकर मोबाइल व 65 सौ रुपये लूट लिया। इस संबंध में नवगछिया थाना के श्रीपुर निवासी गुलशन अलबेला के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित ने  बताया कि वह भागलपुर के जीरोमाइल में डीजे बजाकर घर वापस लौट रहा था। दो बजे शिवानी धर्म कांटा के पास शौच के लिए गया। चचेरा भाई कुंदन कुमार गाड़ी पर मौजूद था। चार अपराधी हथियार लेकर पहुंच गए।  उन लोगों  ने मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर कहा कि जो कुछ तुम्हारे पास है हमें दे दो और पास का मोबाइल व 65 सौ रुपया ले लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद चारों तेतरी हरिजन टोला की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । गश्ती में रहे दारोगा शिव कुमार रमानी ने तेतरी के विकास कुमार, प्रिंस कुमार खैरपुर कदवा के बिरजू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया। वहीं मुख्य आरोपी खैरपुर कदवा का त्रिदेव कुमार फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *