नवगछिया : बिहपुर विस भाजपा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती/राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई। विधायक ईं. शैलेंद्र की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

इस मौके पर विधायक ने कहा कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है। मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है। उधर, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में भी स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती मनाई गई। इस आयोजन की अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व संचालन घनश्याम कुमार ने किया।

स्वामी विवेकानंद जी की मनायी जयंती

नवगछिया गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. शुभारंभ प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य लालबाबू राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य व दीदी उपस्थित थे. जयंती समारोह को आचार्य शिव शंकर शर्मा, गोविंद, चंद्रकांत आचार्य समेत सभी आचार्य, बंधु व भगिनी ने संबोधित किया.

प्रधानाचार्य ने स्वामी की जीवनी पर प्रकाश डाला. आचार्य चंद्रकांत ने विवेकानंद के जीवन की रोचक प्रसंग को रखा. जयंती समारोह को गोविंद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया. मौके पर चंद्रकांत झा, शिव शंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, प्रिया विश्वकर्मा, बृजमोहन सिंह, सुधांशु कुमार, गोविंद त्रिपाठी, सोनी कुमारी, प्रिया राज, प्रेम कुमार उपस्थित थे. अंत में शांति मंत्र से जयंती समारोह का समापन किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....