नवगछिया : प्रखंड के दातानगर मिलकी गांव स्थित खानका-ए-गौसूल आलम में 28वां उर्स सरकार-ए-कलां धूमधाम से संपन्न हुआ। उर्स के मौके पर शानदार जलसा भी आयोजित हुई।

जिसकी सदारत पीर-ए-तरीकत खानका के गद्​दीनशीं हजरत इनामुल हक अशरफी व संचालन जुनैद रजा हबीबी आसनसोल और मधेपुरा के सद्​दाम हुसैन अशरफी ने की।

जलसे के अपने तकरीर के दौरान गद्​दीनशीं ने सरकार-ए-कलां के संपूर्ण जीवन को मानवता के समर्पित बताते हुए लोगों को उनके बताए सत्य और नेकी के मार्गों पर चलने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....