नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को भागलपुर में आयोजित जनसभा की सफलता के लिए नवगछिया संगठन जिला के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया ने पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारी पर विचार विमर्श किया।

रविवार को सभी प्रखंड के प्रमुख बाजार में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर आमजनों को जनसभा में आने का आमंत्रण दिया। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सह पार्षद चम्पा कुमारी ने भी शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में महिलाओ के बीच आमंत्रण पत्र बांटा।

नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता तैयारी को लेकर लगातार सक्रिय हैं। वहीं पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि गोपालपुर विधानसभा से अच्छी संख्या में किसानबंधु जनसभा में जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....