नवगछिया। भादो महीने के एकादशी के अवसर पर बहनों की सलामती हेतु कर्मा धर्मा पर्व सोमवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आंगन में कृत्रिम तालाब बना कर आकर्षक तरीके से सजा कर कागज का नाव बना कर डाला गया।
बहनों द्वारा विधि विधान के साथ झूर के पौधे को लगाया गया। ठेकुवा, खीरा व सेव से पूजा कर कर्मा धर्मा की कथा का श्रवण नये वस्त्रों को धारण कर बहनों ने किया ।
तत्पश्चात भाइयों ने बहनों को तालाब से पार उतार कर उसकी सलामती का जिम्मा लिया। उपहार स्वरूप बहनों ने भाइयों को ठेकुवा व फल देकर सम्मानित किया।


