नवगछिया। जीबी कॉलेज, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रभारी प्राचार्य प्रो शिव शंकर मंडल और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ऊषा शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज फहराया गया।
स्वयंसेवक कुसुम, नुपुर और जीवाली ने राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की समाज और राष्ट्र के निर्माण और विकास में महती भूमिका है।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र से जोड़ना है। कार्यक्रम में डॉ दिव्य प्रियदर्शी, शिक्षकेत्तर कर्मी प्रमोद कुमार रंजन, दिनेश साह, बिलास यादव, अवकाश प्राप्त पीटीआई अक्षय कुमार दत्ता, स्वयंसेवक प्रणव, अभिलाषा, प्रज्ञा, माधव, जिया, नेहा, आंचल, साक्षी आदि मौजूद थे।


