नवगछिया । श्री राणी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से दो से तीन सितंबर तक भादो महोत्सव का आयोजन श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण खरीक बाजार में किया जाएगा। गोरखपुर के कुमार विजय और सुप्रिया सलोनी और श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया भजनों से दादी को खूब रिझाएंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
अशोक केडिया ने बताया कि सोमवार की रात्रि दादी की ज्योत और भजन का कार्यक्रम और मंगलवार को पूजा प्रसाद आरती 56 भोग एवं मंगल पाठ का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश लाठ ,प्रदीप कुमार लाठ सौरभ कुमार जैन अतुल कुमार लाठ एवं मंदिर कमेटी के सभी सदस्य लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
