नारायणपुर| मड़वा पूरब पंचायत के मवि पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के पुत्र भानु कुमार ने परिवार समेत पूरे गांव का मान बढ़ाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 64
भानु ने नीट की परीक्षा मे कुल 720 में 662 अंक लाकर यह सफलता हासिल की है। इस सफलता से परिजनों में हर्ष का माहौल है। भानु ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षक संदीप कुमार, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया।
भानु झंडापुर हाईस्कूल के छात्र हैं और उन्होंने इस वर्ष इंटर विज्ञान संकाय में 12वीं कक्षा की परीक्षा में 448 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
