नारायणपुर प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे भीषण आग की घटना हुई। आग में पाँच किसान परिवारों के घर देखते ही देखते जलकर राख हो गए।

अलाव की चिंगारी से लगी आग

ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत जनार्दन मंडल के घर से हुई। ठंड से बचाव के लिए वे अपने घर में अलाव जला रहे थे, तभी निकली चिंगारी फूस के घर में जा लगी और आग तेज़ी से फैल गई।
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग प्रभावित परिवारों में शामिल हैं:

  • जनार्दन मंडल

  • वकील मंडल

  • योगेंद्र मंडल

  • मनोज मंडल

  • सुनील मंडल

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे और अपने स्तर पर आग बुझाने लगे।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पाँचों घर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

7 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

अग्निकांड में किसानों के घरों में रखे कृषि उपकरण, अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गया।
कुल मिलाकर लगभग 7 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

आपदा मित्र सिकंदर मंडल ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुँचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किए, लेकिन तेज लपटों के आगे सभी कोशिशें नाकाम रहीं।

पीड़ित परिवारों ने की सरकारी सहायता की मांग

अग्नि पीड़ित वकील मंडल ने बताया कि ठंड के मौसम में अब उनके सामने रहने और खाने की बड़ी समस्या है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *