नवगछिया : भीषण गर्मी से परेशान लोगों को दो दिनों के बाद राहत मिल सकती है। तीन व चार मई को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कमी आने की उम्मीद है।.
Total Downloads: 115
मंगलवार को गर्मी का कहर जारी रहा। लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई थी। कृषि वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दो दिनों तक गर्मी इसी तरह रहेगी। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तीन व चार मई को बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान में कमी आएगी। मंगलवार को अधिकतम 38 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के कारण दोपहर में बाजार में भीड़ कम हो रही है। अधिकांश लोग शाम में जाकर खरीदारी कर रहे हैं। .

गया में अप्रैल का पिछले नौ वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार को गया का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री पर पहुंच गया। पटना में तापमान 41.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने एक मई को गया में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पटना में पारा थोड़ा थमा है।.

