नवगछिया : मां दुर्गा धर्मशाला भ्रमरपुर में श्री हनुमान भक्त मंडल द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सांस्कृतिक संवाद का आयोजन किया गया। संजय झा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आरती के बाद सांस्कृतिक संवाद में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसमें मूल्य आधारित परिवार की स्थापना और मोबाइल एडिक्शन से बचने के उपाय शामिल थे। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, माताओं, बहनों और पुरुषों को जागरूक किया गया।

संवाद में योग-व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान जैसी दैनिक गतिविधियों पर जोर दिया गया। साथ ही प्रार्थना, मंत्र उच्चारण, प्रातः स्मरण और रात्रि प्रार्थना की महत्ता बताई गई।

हनुमान चालीसा पाठ, रामायण, गीता अध्ययन और देसी खेलों को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी गई। सभी को इन गतिविधियों की शुरुआत अपने घर से करने का सुझाव दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....