नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड सह अंचल परिसर में मंगलवार को एक अनूठी पहल की गई। मेरा युवा भारत (माय भारत) भागलपुर के बैनर तले ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड के वालंटियर रंदीप राजन ने नेतृत्व किया। इस दौरान सीओ विशाल अग्रवाल की उपस्थिति रही। वन विभाग नवगछिया के रेंजर उमाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। अंचल नाजिर पंकज कुमार, वन रक्षी सुमित कुमार और सोनी कुमारी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आंवले का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति के सम्मान को समर्पित था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....