नारायणपुर में बुधवार को गणेश पूजा का विशेष आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

सब्जी मंडी बापू द्वारा चौक और हरिया पट्टी शिवाजी चौक पर 8 से 10 फीट ऊंची गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। चूड़ी पट्टी काली मंदिर के पास 10 फीट और सब्जी मंडी सरस्वती मंदिर के पास 8 फीट ऊंची गणेश प्रतिमाएं विराजमान हैं।

पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंगीन बल्बों से पंडालों की सजावट की गई है। प्रतिमाएं प्रखंड वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....