नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मणि दीप श्री दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर में बुधवार को एक नया जनरेटर स्थापित किया गया। नगरपारा पूर्वी पंचायत की मुखिया मुन्नी मिश्रा ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह जनरेटर दानस्वरूप प्रदान किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शुभ मुहूर्त में जनरेटर को मंदिर प्रांगण में लाकर स्थापित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमा गोस्वामी और मंदिर की सेविका रंजीता गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जनरेटर को समर्पित किया।

मंदिर प्रांगण में आयोजित छोटे समारोह में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के कोषाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के लिए मिठाई की व्यवस्था की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद मिठाई का वितरण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

मंदिर विकास समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने मुखिया मुन्नी मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दान मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, विशेषकर त्योहारों और भीड़भाड़ के समय जब बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।

ग्रामीणों ने इसे जनहित और धार्मिक भावना से जुड़ा सराहनीय कार्य बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में आपसी सहयोग और धार्मिक स्थलों के प्रति लोगों की आस्था और मजबूत होती है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet