नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने रविवार को मां दुर्गा बस से 180 एम एल का 41 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष लालबहादुर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मां दुर्गा बस से शराब तस्कर विदेशी शराब लेकर जा रहे हैं.

सूचना के आधार पर मकनपुर चौक के पास एनएच 31 पर बस को रोककर बस की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान एक कार्टून में 180 एम एल का 41 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद किया गया शराब पश्चिम बंगाल मेड था. शराब बरामदगी संबंध में गाड़ी चालक सहचालक एवं यात्रियों से पूछताछ की गई.

लेकिन किसी ने भी उक्त शराब नहीं होने की बात कही. पूछताछ के बाद पुलिस ने बस को छोड़ दिया गया. शराब बरामदगी के संबंध में नवगछिया थाना में देर रात प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *