नारायणपुर । प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत में जन्माष्टमी महोत्सव का सोमवार की शाम समापन हो गया। समापन से पहले मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मनोहरपुर की टीम मटका फोड़ने में सफल हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
आयोजन समिति ने विजेता टीम को पांच हजार रूपया देकर प्रोत्साहित किया। फिर मधुरापुर बाजार स्थित गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, मेला समिति के अध्यक्ष रणविजय यादव, शोषण यादव, दुर्गेश कुमार सोनू आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
