नवगछिया : प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ। जिसमें तीन टीम श्रीनाट्य कला परिषद, श्रीकृष्ण टीम और श्रीराधे टीम ने भाग लिया। जिसमें श्रीनाट्य कला परिषद की टीम विजेता बनी। टीम राहुल यादव की कप्तानी में कामयाबी हासिल की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
कार्यक्रम के निर्णायक भूमिका में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डु यादव, सरपंच देवेंद्र यादव और आयोजन समिति सदस्य पूर्व बीईओ रणविजय यादव थे। उद्धघोषक सुधीर यादव ने युवाओं का हौसला बुलंद कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के बाद युवा, ग्रामीण और गणमान्य लोगों ने प्रतिमा विसर्जन किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
