मतदान की तैयारियां पूरी

नवगछिया। मड़वा पश्चिम पंचायत के बूथ संख्या 130 पर रविवार को मतदान के दौरान एक दुखद घटना घटित हुई। यहां मतदाता फूलमती देवी, पत्नी स्वर्गीय नारायण पाठक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मतदान कर्मी जब फूलमती देवी के घर मतदान के लिए पहुंचे, उस समय उनकी तबीयत खराब थी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए भागलपुर ले गए। शाम को जब मतदान पदाधिकारी धीरज प्रसाद, रमण कुमार और मनीष कुमार पुनः मतदान कराने पहुंचे, तब तक फूलमती देवी का निधन हो चुका था।

इस बूथ पर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया जा रहा था। फूलमती देवी की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि फूलमती देवी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थीं और मतदान में भाग लेने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उसी दिन उनका निधन हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *