भागलपुर। कदवा थाना क्षेत्र के सकरात गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु देव श्रीवास्तव के पुत्र राजू श्रीवास्तव (55) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी।

परिजन उन्हें गंभीर हालत में पहले पूर्णिया एसकेएमसीएच ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे विष्णु देव श्रीवास्तव ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। राजू श्रीवास्तव ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *