नवगछिया। नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय का जल्दी स्वरूप बदलने वाला है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से इस महाविद्यालय परिसर में नए भवन का निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग का कार्य करने वाला आधारभूत संरचना के द्वारा जल्द ही यहां पर लगभग 15 करोड़ की लागत से 3 फरवरी फ्लोर का बिल्डिंग बनाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में अलग-अलग ब्लॉक क्लास रूम प्रयोगशाला प्रशासनिक भवन सहित कई तरह के भवन के साथ भवन बनाने की स्वीकृति विभाग के द्वारा दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महाविद्यालय में नए भवन की सख्त जरूरत थी।

इसके लिए हम लोगों ने यूनिवर्सिटी को लिखा था जिसके बाद आधारभूत संरचना के द्वारा यहां पर इंजीनियरों की टीम के द्वारा निरीक्षण कर भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। साथ ही इस यहां पर भवन बनने का नक्शे का भी स्वीकृति मिल गया है। जल्दी विभाग के द्वारा निविदा निकाल कर संवेदक तय करेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *