बिहपुर : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर दिनांक 3 जनवरी 2024 दिन बिधवार को मध्य विद्यालय कारगिल निषाद टोला औलियाबाद के प्रांगण में पूर्वांहन 11 बजे से राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस समारोह सह शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई है।
बच्चों के शैक्षिक विकास एवं सामाजिक उत्थान हेतु इस समारोह में सभी शिक्षा प्रेमियों,जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा की कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम में लोगों को जुटाने के लिए पुरे पंचायत में ढोलहा भी बजवा दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार सुशील जी ने कहा की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मड़वा पूरव पंचायत की मुखिया माननीया उषा निषाद जी होंगी।


