नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर ने मदन अहिल्या महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन अंजली कुमारी ने किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्या डाॅ. कुमारी सुदामा यादव ने किया।
मौके पर सभागार में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में उद्घाटन करते हुए एवं पुरस्कार वितरण करते हुए महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ सुदामा यादव जी,अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रो अमरेंद्र सिंह, प्रो बिंदेश्वरी सिंह, प्रो अरुण झा, प्रो प्रेम शिला, प्रो सीता भगत, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय झा, हैप्पी आनंद, मृत्युंजय जी सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे


आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। डिबेट में भाषण देने में अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय पर खुशी कुमारी व तृतीय स्थान पर स्मृति सिंह रही। कार्यक्रम के अंत में अरूण जेटली को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

